सुन ले ओ रंगरेज मेरे
मेरे हृदय को रंग जाना
रंग दिया जो तन मन मेरा
रंग ना वो कभी छुड़ाना
रंग तेरी प्रीत का गहरा
ओढ़ के आज चुनर सतरंगी
जग बिसराय आँखें मूंदे
संग तेरे यूँ चली जा रही
हजारों रंग है दुनिया में
प्रेम का रंग सबसे निराला
रंग गई मैं तेरे रंग में
तूने मुझको ही रंग डाला
रंगी भीगी मैं तन मन से
दिल भी रंगा प्रीत में तेरी
अब ना भाये कोई रंग भी
रंग गया हिय ये संग तेरे
मैं ना रही मुझमें बाकी
पिला गया जाम मेरा साकी
रंगीन बना तन मन सारा
नेह,अनुराग सबसे न्यारा
केसरिया रंग तेरी प्रीत का
अजब राग जग की रीत का
घुल गई तेरे इस रंग में
मेरा कुछ ना मेरे संग में
भीग गई यूँ चुनरी मेरी
रंग गया हर बंधेज न्यारा
रंग सा गया मेरी रूह को
वही मेरा रंगरेज प्यारा।
.jpg)
0 Comments
Post a Comment